
नीमच, कमलेश सारडा। नीमच (Neemuch) जिले के बोहरा बाजार स्थित गुरु रामदास स्टोर की तीसरी मंज़िल पर अचानक आग लग गयी। जब इस आग की सूचना बोहरा गली के लोगों को लगी तो बोहरा गली में अफरा तफरी मच गई। आग की लपटे इतनी ऊँची थी की काला धुआं 5 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। आग की सूचना जैसे ही प्रशासन को लगी प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत बोहरा गली पहुंचकर वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला। कुछ समय बाद ही तीन से चार फायर ब्रिगेड जिसमें ओपियम फैक्ट्री विक्रम सीमेंट नगर पालिका नीमच फायर ब्रिगेड जावद सहित नगरपालिका के टैंकर भी मौके पर पहुंच गए।
यह भी पढ़े…व्हाट्सएप में जल्द ही आ सकता है “लास्ट सीन” वाला यह खास फीचर
[dgv_vimeo_video id=”700185677″]
जब इस बारे में दुकान संचालक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण 80 प्रतिशत एसी का पाईप लीकेज होना लगता है।, जैसे ही आगजनी की घटना हुई, बोहरा बाजार में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश, सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल, नीमच कैट टी.आई. अजय सारवान मय दल बल सहित पहुंच गए।
यह भी पढ़े…Sonam Kapoor से पहले Amitabh Bachchan समेत इन सेलेब्स के घर खंगाल चुके हैं चोर
[dgv_vimeo_video id=”700185864″]
अधिक घनत्व वाला क्षेत्र होने से आग बुझाने में भारी परेशानी का सामना करना पढ़ा, घटना की सूचना पर रविवार होने के कारण सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे। गौरतलब है की गुरु रामदास स्टोर जहा आग लगी वही नज़दीक में बोहरा मस्जिद भी है। घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में समाजसेवी भी पहुंचे और नगर पालिका एवं प्रशासन का भरपूर सहयोग किया।
[dgv_vimeo_video id=”700185780″]
