Neemuch News: जावद पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 3 फरार

Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Neemuch News : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। जिसे ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जावद पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए रंकावली माताजी के पास से जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 29040 रूपये और 8 बाइक बरामद हुई है। सभी सातों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली गई है, जबकि 3 लोग वहां से फरार हो गए हैं। फिलहाल, सभी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग रंकावली माताजी के पास जुआ खेल रहे हैं। इससे आसपास के लोगों को काफी दिक्कतें भी होती है। जिसके बाद टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उस स्थान पर दबिश दी गई। इस दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन 3 जुआरी भागने में सफल रहे। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, टीम द्वारा फरार 3 लोगों की तलाश जारी है।

पकड़ें गए आरोपियों के नाम

  1. शाहिद हुसैन, उम्र 44 साल
  2. फरदीन पठान, उम्र 18 साल
  3. मोहिन, उम्र 26 साल
  4. शाजिद खान, उम्र 30 साल
  5. संजय, उम्र 33, साल
  6. कमलेश, उम्र 40 साल
  7. सियाउद्दीन, उम्र 45 साल

ये लोग हैं फरार

  • टिमरू, निवासी जावद
  • कालू, निवासी बधाना
  • कालू राठौर, निवासी जावद

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews