
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले के खिमला गांव में 1440 मेगावाट की पंप हाइड्रो परियोजना के तहत चल रहे काम के बीच L&T कंपनी के श्रमिक आपस में जमकर भिड़ गए जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
बता दें कि यह वीडियो एक दिन पहले की देर शाम का बताया जा रहा हैं आप वीडियो में देख सकते हैं की कैसे मजदूर एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे है। जिसके हाथ जो लग रहे वे उसे दबोचते हुए मारने में लगे हैं, क्या लट्ठ क्या डंडे जिसके हाथ में जो आया वो उसी से मरने पर उतारू हो गया।
पीने के पानी की बात को लेकर हुआ विवाद
इसी बीच एक मजदूर तो अपनी जान बचाने ऊपर से नीचे ही कूद जाता हैं, जानकारी में आया हैं कि ये मजदूर जब अपना काम ख़त्म कर अपने क्वाटर पहुचे ओर फिर खाना खाने के दौरान पीने के पानी की किसी बात पर आपस में ये उलझ गए और विवाद इतना बढ़ा की बात मारपीट तक पहुंच गई।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1000393279″]
