Neemuch News : पुलिस कस्टडी में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, पढ़े पूरी खबर

Neemuch News : पुलिस कस्टडी में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, पढ़े पूरी खबर

Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाने में अंर्तगत आने वाले ग्राम बरडिया निवासी 45 वर्षीय युवक की मनासा पुलिस कस्टडी में गिरफ्तारी के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करके मारने का आरोप लगाया और जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

यह है मामला

बता दें कि पिछले दिनों जमीन विवाद हुआ था। जिसको लेकर थाने में शिकायत हुई थी। जिसके बाद मनासा पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें मृतक चतर पिता पन्नालाल भी शामिल था। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर रिश्वत लेकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि चरत की रात में मौत हो गई। सूचना भी नहीं दी। परिजन जब सुबह 6 बजे चाय देने गए तब पुलिस ने बताया की चरत की तबियत खराब होने से नीमच अस्पताल ले गए हैं। जिसके बाद परिजन नीमच पहुंचे। जहां पता चला कि चतर की मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने पहले तो जिला अस्पताल में बवाल कर दिया बाद में मनासा थाने के बाहर रामपुरा नाके पर शव को रखकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना से हिरासत में व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं इस घटना के बाद नीमच एसपी अमित तोलानी भी मौके पर पहुंचे और गुस्साए परिजनों को पूरे मामले की जांच कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। जैसे ही इस घटना की जानकारी लगी बड़ी संख्या में मृतक के परिजन व लोग नीमच जिला अस्पताल व मनासा थाने के बाहर पहुंच गए।

[dgv_vimeo_video id=”825431279″]

[dgv_vimeo_video id=”825432030″]

[dgv_vimeo_video id=”825432901″]

इधर एसपी ने भी भारी संख्या में पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात कर दिया। पूरे मामले में नीमच एसपी अमित तोलानी का कहना है कि हमने थाने की सीसीटीवी चेक किए हैं उसमें हिरासत में बंद व्यक्ति को एक झटका लगा था जिसके बाद उसको अस्पताल लाया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई। पूरे मामले में मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। वही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”825433444″]

[dgv_vimeo_video id=”825431011″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews