
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में हनुमान जन्मोत्सव पर्व को लेकर पुलिसप्रशासन अलर्ट मोड में है 6 अप्रैल को होने वाले इस पर्व के मद्देनजर बुधवार को मनासा नगर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षाव्यवस्था कड़ी कर दी है पुलिस और प्रशासन ने जिला मुख्यालय समेत कस्बे और शहरी क्षेत्र में बुधवार को फ्लैग मार्च किया फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने हनुमान जयंती पर्व को शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की है। साथ ही शहर के हनुमान मंदिरों पर जाकर व्यवस्थाएं देखी।
शांति बनाए रखने की अपील
इस दौरान फ्लैग मार्च को SDOP यशस्वी शिंदे, एसडीएम पवन बारिया ने लीड किया। वहीं कोतवाली टीआई आर सी डांगी कुकडेश्वर संदीप तोमर रामपुरा आनंद सिंह आजाद समेत अन्य पुलिसकर्मी ग्राम कोटवार भी मौजूद थे। पुलिस ने संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग न हो। इस बात का खास ख्याल रखा जाए। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
एसडीएम पवन बारिया ने बताया, फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। शहर के सभी प्रमुख हनुमान मंदिरों की तैयारियों को देखा गया। हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदर कांड और महाआरती भी होगी। इसके लिए पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”815054177″]
