
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच में शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में व्यापारी के कर्मचारी और हम्माल के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान एक व्यक्ति मौके पर तलवार लेकर पहुंच गया, जिससे पूरे मंडी में भय का माहौल बन गया था। इसकी जानकारी मिलते ही बघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया था। जिसके बाद कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया। जिसे लेकर मंडी व्यापारी संघ की बैठक हुई। बता दें कि यह बैठक कलेक्टर कार्यालय के पास तहसील भवन में बैठक आयोजित की गई थी।
बैठक हुआ आयोजित
बैठक एसडीएम ममता खेड़े की अध्यक्षता में तहसील भवन में आयोजित की गई थी, जिसमें व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, मंडी सचिव उमेश बसेड़िया, मंडी इंस्पेक्टर समीर दास, पुलिस अधिकारी शिशुपाल सिंह गौड़, तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल, नवल मित्तल और मंडी व्यापारियों के प्रतिनिधि शामिल रहे। बता दें कि 2 घंटे लंबी बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार यानी 20 मई से मंडी सुचारु रूप से चलेगी। साथ ही मंडी में इस प्रकार की घटना नहीं हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा, मंडी में अब केवल लाइसेंस होल्डर हम्माल ही कार्य करेंगे। वहीं, अपराधिक किस्म के जो लोग मंडी में कार्य कर रहे हैं, उनकी पहचान कर उन्हें मंडी से प्रतिबंधित किया जाएगा।
जानें पूरा मामला
बता दें कि घटना के बाद मंडी व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का भी निश्चय किया था। वहीं, शनिवार को मंडी में नीलामी कार्य भी जारी रहा। दरअसल, शुक्रवार को मंडी में नीलामी का काम चल रहा था। लहसुन व्यापारियों की तरफ से प्रतिनिधि के रूप में हम्माल प्रतिदिन किसानों के लहसुन की परख करने के लिए कुछ बोरियां खोलकर ढेर लगाते हैं, ताकि लहसुन देखकर बोली लगाई जा सके। वहीं, शुक्रवार को व्यापारियों के हम्माल राहुल लहसुन की बोरी खोल रहा था। इस दौरान वहां खड़े मंडी के दूसरे हम्मालों ने कहा कि बोरी क्यों खोल रहा है, यह हमारी है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई।
SDM ने कही ये बात
मामले को लेकर मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश भारद्वाज ने बताया कि प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि भविष्य में ऐसी घटना न हो उसके लिए व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मंडी चालू रहते हुए सारी व्यवस्थाएं सुधारी जाएगी। लाल गुलाब गैंग को किसी भी कीमत पर ख़त्म किया जाएगा। वहीं, एसडीएम ममता खेड़े ने बताया कि मंडी में जो घटना हुई है, वो शर्मनाक है। जो भी इस हिंसा में शामिल हैं। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, अपराधी किस्म के लोग मंडी में काम कर रहे है, उनकी जांच कर मंडी से बाहर किया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”947959079″]
[dgv_vimeo_video id=”947960125″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

