Neemuch News : बारिश ने खोली जिम्मेदारों की पोल 1 घंटे में शहर जलमग्न

Neemuch News : बारिश ने खोली जिम्मेदारों की पोल 1 घंटे में शहर जलमग्न

Neemuch News : नीमच शहर में मानसून में शुरुआती बारिश के साथ ही नगर पालिका के इंतजामों की पोल खोल रख दी है। शनिवार हुई एक घंटे की तेज बारिश के कारण नालियों में आए उफान से कई दिनों से नालियों में जमा कचरा और पॉलीथिन के साथ साथ बदबूदार गाद भी मुख्य बाजार की सड़कों पर फैल गई। और शहर में कई जगह पानी भी भर गया।

मुख्य बाजार की सड़कों पर भर गया नालियों का पानी

दरअसल, आज हुई एक घंटे की बारिश से शहर के मुख्य मार्ग कमल चौक, फव्वारा चौक स्तिथ दुकानों के बाहर बारिश का पानी भरा गया। नालों की सफाई नही होने के चलते बारिश का पानी दुकानों के बाहर जमा हो गया जिसके बाद दुकान के बाहर पानी को हटाने के लिए दुकानदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तो कही ना कही इस बारिश से नगर पालिका की सफाई अभियान के दावों की पोल खुल गई।

गौरतलब है कि शनिवार को ही बारिश के बाद नगर के मुख्य बाजार में नालियों का पानी बाहर आ गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर में नालियों की साफ-सफाई कैसी हो रही है इसकाअंदाजा लगाया जा सकता है कि मुख्य बाजार में ही साफ सफाई की ऐसी स्थिति है तो कस्बे के गली मोहल्लों में कैसे हालात हैं।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”841476113″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews