Neemuch News : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएम को खून से लिखा पत्र, कहा – सरकार हमारी मांगें पूरी करो

Neemuch News : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएम को खून से लिखा पत्र, कहा – सरकार हमारी मांगें पूरी करो

Neemuch News : नीमच जिले के एनएचएम संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल 18 अप्रैल से अपनी प्रमुख मांगों के साथ जारी है। पूर्व में भी दिसम्बर जनवरी माह में ये संविदा कर्मी हड़ताल पर गए थे, सरकार के आश्वासन पर हडताल को 1 माह तक स्थगित कर दिया गया था। परंतु 3 माह बाद भी सरकार और एनएचएम विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर संविदा कर्मियों को पुनः हड़ताल का रुख लेना पड़ा।

यह है मांग

संघ के अध्यक्ष अनिल कुंगरवाल ने बताया कि संघ अपनी पूर्व मांगों के साथ अनिश्चित हड़ताल पर चले गये हैं पहली मांग जून 2018 को सामान प्रशासन विभाग द्वारा पारित की गई नीति रेगुलर कर्मचारियों के समक्ष 90% वेतनमान तत्काल लागू किया जाए एवं सीएचओ कैडर को MLHP कैडर के तहत नियमित किया जाए। आज की हड़ताल में नीमच जिले के 350 लगभग अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे हडताल के कारण प्रभावित हो रही हैं टीबी दवा वितरण एवम जाँच कार्य बंद पड़े हैं। दूसरी मांग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्स ठेका प्रथा में किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को पुनः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए अथवा विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन किया जाए।

[dgv_vimeo_video id=”821642562″]

टीकाकरण, टीबी दवाई वितरण, कार्य डिलेवरी व्यवस्था यह हड़ताल यदि अनिश्चितकालीन चलती है तो आगमी दिनों में स्वास्थ्य व्यवस्था पर ज्यादा प्रभावित होने की संभावना है आज की कार्मिक भूख हड़ताल में अपनी मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को अपने खून से पत्र लिखकर उचित आश्वासन की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल डुंगरवाल एसटीएस सीएचओ अभिलाषा जोशी सीएचओ प्रांची राठौर अनुराधा शर्मा एएनएम एवम द्रोपती धाकड नर्सिंग ऑफिसर शामिल थे।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”821642961″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews