Neemuch News : नर्सिंग छात्रों की हड़ताल जारी, तीसरे दिन भी किया चक्काजाम

Neemuch News : नर्सिंग छात्रों की हड़ताल जारी, तीसरे दिन भी किया चक्काजाम

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में नर्सिंग फर्स्ट ईयर स्टूडेंट की तीन साल में भी परीक्षा आयोजित नहीं की गई। इसे लेकर सैंकड़ो नर्सिंग छात्र मैसी शोरूम चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर रहे है। आज धरने के तीसरे दिन छात्रों ने चक्का जाम कर दिया और खून से पोस्टर लिखकर प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम ममता खेड़े सहित पुलिस का अमला मौके पर पहुंचकर समझाइश दी। लेकिन एसडीएम की समझाइश के बाद भी छात्र नही माने ओर प्रदर्शन करते रहे।

यह है मामला

वही छात्रों का कहना है मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर से संबंधित 2020-21 सत्र के सभी नर्सिंग कोर्स जैसे बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग व एमएससी नर्सिंग के स्टूडेंट्स को पढाई करते हुए 3 साल हो चुके है। लेकिन इनके प्रथम वर्ष की परीक्षाएं नहीं हो पाई। इसके चलते स्टूडेंट्स मानसिक व आर्थिक रूप से बहुत परेशान हैं।

[dgv_vimeo_video id=”857148168″]

[dgv_vimeo_video id=”857148686″]

वही एसडीम का कहना है कि नर्सिंग की परीक्षा में वैधानिक अड़चने आ रही है, यह मामला उच्च न्यायालय में भी है। यह समस्या उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर हल निकाला जाएगा।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”857147185″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews