नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, MP-राजस्थान बॉर्डर पर 1 क्विंटल 41 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

नीमच पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 1 क्विंटल 41 किलोग्राम के साथ बिना नंबर की बोलेरो नियो कार और 3 एंड्रॉइड मोबाइल जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 21 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
neemuch news

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत रतनगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एमपी-राजस्थान बॉर्डर पर कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो नियो कार से 141 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। इसके अलावा बिना नंबर की बोलेरो नियो कार और 3 एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 21 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

योगेन्द्र सिंह उर्फ जोनी उम्र 34 पिता गोपाल सिंह राठौड़, निवासी ग्राम सूंपा, थाना केकड़ी सदर, जिला अजमेर राजस्थान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गणेश पिता हेमराज धाकड़, निवासी ग्राम काकरिया तलाई, थाना रतनगढ़ फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पकड़ी गई खेप

रतनगढ़ थाना पुलिस टीम को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान के तहत जानकारी मिली थी। 15 सितंबर 2026 की रात पुलिस टीम एमपी-राजस्थान बॉर्डर स्थित ग्राम काकरिया तलाई पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान काकरिया तलाई की तरफ से एक बिना नंबर की बोलेरो नियो कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर कार में ड्राइवर सीट के पास बैठे एक व्यक्ति ने भागने की कोशिश की। पुलिस फोर्स  ने उसका पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा।

1 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा बरामद 

पुलिस ने चालक को घेराबन्दी कर दबोच लिया। पकड़े गए चालक ने पूछताछ में अपना नाम योगेन्द्र सिंह उर्फ जोनी बताया, जबकि मौके से भागे हुए अपने साथी का नाम गणेश पिता हेमराज धाकड़, निवासी काकरिया तलाई होना बताया। कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे 7 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों से कुल 141 किलो 800 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने वाहन सहित जब्त कर लिया। गया है।

चौकीदार का बेटा निकला तस्कर, पिता की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी गणेश के पिता हेमराज धाकड़ गांव के चौकीदार हैं। हेमराज का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह पहले भी राजस्थान में एनडीपीएस के मामलों में आरोपी रह चुका है। जेल की सजा काट चुका है। संदिग्ध संलिप्तता के हर पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान अन्य कई खुलासे हो सकते हैं।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट 

Kamlesh Sarda
लेखक के बारे में
Kamlesh Sarda

30 वर्षों से रिपोर्टिंग; दैनिक भास्कर, बंसल न्यूज, पत्रिका और द सूत्र के साथ कार्य.

I'm reporter last 30 years I'm working with danik bhaskar, bansal news, patrika, the sootra, mp breaking news also View all posts by Kamlesh Sarda →
Follow Us :GoogleNews