Neemuch News : पुलिस ने माफियाओं पर कसा शिकंजा, ड्रग माफिया की साढ़े चार करोड़ की संपत्ति फ्रिज

कोर्ट से तस्कर की प्रॉपर्टी पर कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है। अन्य बड़े ड्रग माफियाओं के खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई की जा रही है।
neemuch news

Neemuch News : नीमच पुलिस ने ड्रग माफियाओं पर इस बार कड़ा शिकंजा कसा है। मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल एक आरोपी की संपत्ति सफेमा यानि स्मगलर्स एन्ड फॉरेन एक्सचेंज मेनिपुलेटर्स एक्ट के तहत फ्रीज की गई है।

क्या है पूरा मामला

एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि तस्करी के आरोपी दशरथ केरी जो कि जीरन थाना क्षेत्र का रहने वाला है जिस पर करीब 8 से 10 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हैं। जो अंतरराज्यीय तस्कर है और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहा है। इसकी अवैध संपत्ति को सफेमा एक्ट के दायरे में लिया गया।

कोर्ट ने आरोपी की 4 करोड़ 50 लाख की प्रॉपर्टी व वाहनों को फ्रीज किया है। अभी प्रकरण न्यायालय में चलेगा। जिसमें तस्कर की प्रॉपर्टी का ब्यौरा मांगा जाएगा। ब्यौरा नहीं दिया गया तो कोर्ट से तस्कर की प्रॉपर्टी पर कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है। अन्य बड़े ड्रग माफियाओं के खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई की जा रही है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”941656271″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews