Neemuch News : 40 किलो डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार

फिलहाल जाट पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि अवैध डोडा चूरा कहां से लाया और कहां लेकर जा रहा था इस बारे में सख्ती से पूछताछ कर रही है। जल्द ही कई और नाम के खुलासे की उम्मीद बताई जा रही है।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Neemuch News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, नीमच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर कार्रवाई की है। रतनगढ़ थाना क्षेत्र के जाट चौकी पुलिस ने अवैध डोडा डोडा चूरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि पुलिस ने जाट चौकी क्षेत्र के गोल डूंगरी चौराहे पर मुखबिर की सूचना पर गैराबंदी कर स्विफ्ट कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो कार में 40 किलो अवैध डोडा चूरा पाया गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी धर्मवीर सिंह निवासी नीमच सिटी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत किया।

वही फिलहाल जाट पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि अवैध डोडा चूरा कहां से लाया और कहां लेकर जा रहा था इस बारे में सख्ती से पूछताछ कर रही है। जल्द ही कई और नाम के खुलासे की उम्मीद बताई जा रही है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews