Neemuch News : BJP की जन आशीर्वाद यात्रा पर हुआ पथराव, पुलिस फोर्स मौके पर तैनात

Neemuch News : BJP की जन आशीर्वाद यात्रा पर हुआ पथराव, पुलिस फोर्स मौके पर तैनात

Neemuch News : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। वहीं नीमच जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर हमला हुआ है। यह घटना जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गाँव चेनपुरिया मे हुई है ग्रामीणों ने जनआशीर्वाद यात्रा को रोककर भारी विरोध किया है। और कुछ वाहनों पर पथराव भी किया है, सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुँच गया।

यह है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक जन आशीर्वाद यात्रा रामपुरा से निकलने के बाद मंदसोर जिले के गांधी सागर होकर भानपुरा जा रही थी। इसी दौरान मनासा विधानसभा के अंतिम गांव चेनपुरिया में जैसे ही जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची वहां मौजूद लोगों ने पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव के लोग क्षेत्र में आए चीता प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि यदि हमारी जमीन चीता प्रोजेक्ट में चली गई तो हजारों गाएं कहां पर चरायेंगे।

इसी विरोध को लेकर ग्रामीणों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी इस बीच ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में यात्रा मार्ग पर पशुओं को खड़ा कर दिया ओर छिपकर यात्रा पर पथराव किया, जिसके चलते चार से पांच वाहनों के कांच फूट गए। पथराव के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं रात 8 बजे तक यात्रा मंदसोर जिले के गांधी सागर पहुंच गई।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के गुंडों द्वारा यात्रा पर पहाड़ों और पेड़ों के पीछे से पथराव किया गया। यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण या निंदनीय है, बल्कि गंभीर अपराध भी है। हमें मिल रहे अपार जनसमर्थन से कांग्रेस घबरा गई है। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से यात्रा पर हमला किया है। इस तरह की गुंडागर्दी का जवाब दिया जाएगा और ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”861306972″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews