Neemuch News : छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

Neemuch News : छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, यहां के सरकारी स्‍कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्राओं ने कुकड़ेश्‍वर थाने पर स्‍कूल के ही एक 62 वर्षीय शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ 354 सहित पाक्‍सो एक्‍ट व विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से कोर्ट ने शिक्षक को जेल भेज दिया है। घटना यहां के हथुनिया गांव की है।

यह है मामला

कुकड़ेश्‍र थाना निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि गुरुवार को ग्राम हथुनिया के शासकीय माध्यमिक विद्यालय की 2 नाबालिग छात्राओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विद्यालय के शिक्षक कैलाश पिता भुवानीलाल हाडा उम्र 62 वर्ष निवासी मनासा ने स्कूल समय के दौरान उक्त हरकत करते हुए छेड़खानी की बालिकाओं की शिकायत पर उनके बयान दर्ज कर शिक्षक के खिलाफ पॉस्को सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

थाना निरीक्षक तोमर ने बताया कि शिक्षक पढ़ाते समय छात्राओं के साथ अश्‍लील हरकत करता था। तभी पीड़ित छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को देर रात गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews