मिन्नतें करता रहा किसान, नपा ने खड़ी फसल पर चला दी जेसीबी

मिन्नतें करता रहा किसान, नपा ने खड़ी फसल पर चला दी जेसीबी

Neemuch News : जिले के जावद तहसील में नीमच रोड़ स्थित कॉलेज के पास स्थित खड़ी फसल पर नगर परिषद ने जेसीबी से लगभग 45 फीट का रास्ता निकाला है। इधर किसान का कहना है कि जेसीबी मशीन चलाते हुए खड़ी फसलों को नष्ट किया गया। किसान इस कार्यवाही पर विरोध जताते भी नजर आए।

यह है पूरा मामला

बता दें कि नीमच रोड़ महात्मागांधी महाविद्यालय के पास शुक्रवार को दोपहर मे नपा का अमला मय जेसीबी के किसान के खेत पर पंहुचा और फसल नष्ट करते हुऐ जेसीबी चलाई गई। लगभग 45 फीट का रास्ता बनाया गया जो दशहरा मैदान तक जेसीबी चलाई गई। इस कार्यवाही दौरान जमीन को लेकर किसान परिवार दबी जुबान विरोध करते नजर आए।

[dgv_vimeo_video id=”789052786″]

किसान राधेश्यामदास बैरागी का कहना है कि यह जमीन मंदिर की है और मे पिछले 50 वर्षो से देखता आ रहा हूॅ यहा पर कोई रास्ता नही है और ना ही यह नगर परिषद की जमीन है । यह राम जानकी मंदिर, रामद्वारा की जमीन है। नगर परिषद द्वारा जबरन सरसो व गेंहू की खड़ी फसल को नष्ट किया गया। मेरा लगभग एक बीघा फसल नष्ट हो गई। सरसो की फसल लगभग 15 दिनो मे पकने वाली थी व गेंहू की फसल खड़ी थी। मेरा लगभग तीस हजार का नुकसान हुआ है। इस विषय पर संवाददाता ने तहसीलदार देवेन्द्र से उनके मोबाईल नम्बर सम्पर्क करा तो उन्होने फोन नही उठाया और मेसेज का जवाब नही दिया।

जावद सीएमओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि वर्षो पुराना शासकीय रास्ता था, उसे खोला गया है। यह रास्ता दशहरा मैदान व खेल मैदान की ओर जायेगा, नागरिको को सुविधा मिलेगी।

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”789052461″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews