Neemuch News : प्रभारी मंत्री ने किया विकास कार्याें का निरीक्षण, समय सीमा में पूरा करवाने के दिए निर्देश

Neemuch News : प्रभारी मंत्री ने किया विकास कार्याें का निरीक्षण, समय सीमा में पूरा करवाने के दिए निर्देश

Neemuch News : प्रदेश की पर्यटन संस्कृति धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने रविवार को मालवा की वैष्णो देवी के नाम से सुप्रसिद्ध महामाया मां भादवा माता में मास्टर प्लान के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करवाये जा रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न कार्यों को समय सीमा में पूरा करवाने के निर्देश दिए।

मंदिर का नव निर्माण आदि प्रकल्प की सराहना की

प्रभारी मंत्री ने कहा कि भादवा माता में आने वाले मरीजों और उनके सहयोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो ऐसे हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने अन्न क्षेत्र में रियायती दर पर भोजन उपलब्ध करवाने, फिजियोथैरेपी सेंटर का संचालन, मंदिर का नव निर्माण आदि प्रकल्प की सराहना की।

इस मौके पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद, एसडीएम डॉ ममता खेड़े, सांसद प्रतिनिधि महेश गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि नव कृष्ण सुरावत, सचिव महेंद्र गुर्जर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य गण जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews