
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ पानी का टैंकर ले जा रहा ट्रैक्टर 130 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। डूबने से ड्राइवर की मौत हो गई। लेकिन घटना के तीन घण्टे बाद भी एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली से शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। घटना की सूचना के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। यहां 3 पानी की मोटरों से कुएं को खाली कराया।
यह है पूरी घटना
बताया जा रहा है कि गांव ढोलपुरा में पानी भरने के लिए टैंकर सहित ट्रेक्टर को चालक रिवर्स ले रहा था, इसी दौरान ट्रेक्टर-टैंकर कुएं में जा गिरे। हादसा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुएं में करीब 25 फीट पानी भरा था, पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने बचाव कार्य प्रारंभ किया तब तक एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। पम्प लगाकर कुएं का पानी खाली करना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से टैंकर-ट्रेक्टर को बाहर निकाला। जबकि गोताखोरों द्वारा चालक के शव को बाहर निकाला गया। लेकिन ग्रामीणों और पुलिस द्वारा बार-बार सूचित करने के बाद भी घटनास्थल पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। तब ग्रामीणों ने चालक के शव को ट्रेक्टर ट्रॉली में डालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
[dgv_vimeo_video id=”832226336″]
[dgv_vimeo_video id=”832230543″]
[dgv_vimeo_video id=”832230888″]
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नीमच से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित गांव ढोलपुरा में पानी के टैंकर सहित एक ट्रैक्टर कुंए में गिरने की घटना हुई है। मोटर पंप की मदद से कुएं को खाली किया गया है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”832226581″]
[dgv_vimeo_video id=”832226767″]
[dgv_vimeo_video id=”832226859″]
[dgv_vimeo_video id=”832230063″]
