Neemuch News : भाजपा विधायक को ग्रामीणों ने घेरा, विकास यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने दिखाया विकास का असल चेहरा

Neemuch News : भाजपा विधायक को ग्रामीणों ने घेरा, विकास यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने दिखाया विकास का असल चेहरा

Neemuch Vikash Yatra News : प्रदेश भर में विकास यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता व विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में घूम रहे हैं लेकिन आज नीमच के भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार को उस समय विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा जब ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया तथा कहा कि वादे तो बहुत हो गए और विकास की बातें तो बहुत कर लिया आपने लेकिन यह गांव देवलिया से कराडिया महाराज वाली सड़क कब बनेगी नाराज ग्रामीणों ने उन्हें खरी खोटी भी सुनाई।

ग्रामीणों ने लगाए आरोप

ग्रामीणों का कहना था कि बात विकास की करते हैं लेकिन विकास धरातल पर नहीं देख पाता और इसी के चलते गांव में सड़क जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं मिल पाई और विगत 15 सालों से नीमच क्षेत्र के विधायक रहे हैं तथा हर बार आश्वासन की बात होती है लेकिन धरातल पर कुछ नहीं मिलता लोग इस सड़क मार्ग के नहीं बनने से बहुत परेशान हैं।

[dgv_vimeo_video id=”799931490″]

विधायक एक बार फिर जनता को गुमराह करने में हुए सफल

भाजपा की विकास यात्रा क्षेत्र के अन्य ग्रामों का दौरा भ्रमण करती हुई कराड़िया महाराज पहुंची तो आक्रोशित देवियां ग्वालवासियों की भीड़ विकास यात्रा में नारे बाजी करते हुए विधायक को घेर लिया। आक्रोशित लोगों के तेवरों को भांपते ही सोनियाना पंचायत सरपंच को फोन पर सड़क पर समतलीकरण हेतु मिट्टी से गड्ढों को रिपेयरिंग करने को कहा। सरपंच से कहा कि विधायक निधि से में नए बजट में पास करवा कर दे दूंगा। इस तरह से विधायक एक बार फिर जनता को गुमराह करने में सफल हुए। लेकिन अब देखना यह है कि निर्धारित 20 फरवरी 2023 को देवियां ग्वाल में विकास यात्रा का ग्राम वासियों द्वारा विरोध जताया जाएगा या फिर विधायक के झूठे आश्वासन से ही संतुष्ट हो जाएंगे।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”799931765″]

[dgv_vimeo_video id=”799931991″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews