सुखानंद के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : मंत्री सखलेचा

सुखानंद के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : मंत्री सखलेचा

नीमच, कमलेश सारडा। नीमच (neemuch) जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र सुखानंद धाम में विकास कार्यों एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, सुखानंद धाम में विकास कार्यों के लिए शासन द्वारा धन की भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी यह बात प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने हरियाली अमावस के अवसर पर सुखानंद धाम में आयोजित मेले में ग्राम पंचायत तुंबा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में विशेष विधायक निधि एक करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले डोम के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

मंत्री सखलेचा ने कहा कि सुखानंद धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक करोड़ की लागत विशाल डोम का निर्माण हो जाने से श्रद्धालुओं को उनके धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सुखानंद धाम गुफा से लगाकर नीचे तक पूरे चढ़ाव पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुविधाजनक सीढीयो का निर्माण करवाया जाएगा तथा ऊपर से लगाकर नीचे तुंबा गांव तक पाइपलाइन का कार्य भी करवाया जाएगा। इसके लिए जितनी भी राशि खर्च होगी भी उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को एस्टीमेट बनाने के निर्देश भी दिए।

[dgv_vimeo_video id=”734337647″]

मंत्री सखलेचा ने कहा कि सुखानंद गुफा एवं झरने के पास महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण भी करवाया जाएगा। मंत्री सखलेचा ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि वे यहां सुखानंद धाम में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने ग्राम पंचायत को निर्देश दिए कि वे कचरा संग्रहण के लिए उपयुक्त स्थान पर कचरा पांइट की व्यवस्था करें।

[dgv_vimeo_video id=”734337755″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews