
Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment
Neemuch News : मध्य प्रदेश की नीमच पुलिस को सफलता हाथ लगी है, जहां टीम द्वारा मंडी व्यापारी को लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से लूट की राशि 90 हजार रूपये बरामद की गई। बता दें कि आरोपी पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000 रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। आइए विस्तार से जानें मामला…
इन लोगों का रहा सराहनीय योगदान
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम भय्यू उर्फ मुबारिक पिता नूर मोहम्मद निवासी विकमगढ़ आलोट जिला रतलाम के रुप में की गई है। जिसमें थाना प्रभारी पिपलियामंडी निरीक्षक नीरज सारवान, उनि अभिषेक बौरासी चौकी प्रभारी पिपलिया मण्डी, आशीर्ष बैरागी, सायबर सेल मंदसौर धीरेन्द्र सिह, आदि का सराहनीय योगदान रहा।
मामला दर्ज
बता दें कि पिपलिया मंडी में 3 नवंबर को अज्ञात आरोपी द्वारा वीरेन्द्र के सिर पर बेसबाल के डंडे से वार कर रूपयो से भरा बैग लूट लिया गया था। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नीमच, कमलेश सारडा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

