नीमच में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 12 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

नीमच के जीरन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से 12 क्विंटल 50 किलो डोडाचूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
Neemuch News

नीमच: मध्यप्रदेश के नीमच में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। विशेष अभियान के तहत तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस उनकी गिरफ्तारी कर रही है जिससे नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच, जीरन थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 12 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध डोडाचूरा ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने तत्काल ही घेराबंदी कर संदिग्ध एक आयशर ट्रक को रोका। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस को सोयाबीन की चूरी के कट्टों के बीच शातिराना तरीके से छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में डोडाचूरा मिला। पुलिस ने मौके से कुल 12 क्विंटल 50 किलो डोडाचूरा और तस्करी में उपयोग किया जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान शोभाराम जाट और कालूराम जाट, दोनों निवासी जोधपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।

मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के जरिए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थों की यह खेप मालवा-मेवाड़ क्षेत्र में कहां से लोड की गई थी और राजस्थान में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। जीरन पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Kamlesh Sarda
लेखक के बारे में
Kamlesh Sarda

30 वर्षों से रिपोर्टिंग; दैनिक भास्कर, बंसल न्यूज, पत्रिका और द सूत्र के साथ कार्य.

I'm reporter last 30 years I'm working with danik bhaskar, bansal news, patrika, the sootra, mp breaking news also View all posts by Kamlesh Sarda →
Follow Us :GoogleNews