नीमच पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते 1 आरोपी गिरफ्तार

महिन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक एमपी-43-जेडएफ-9102 की तलाशी लेने पर 01 क्विंटल 84 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया गया। पढ़ें विस्तार से यहां...
arrested

Neemuch News : मध्य प्रदेश की नीमच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करते 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 1 क्विंटल 84 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया गया है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, जावद पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि महिंद्रा बोलेरो पिकअप में स्लेट पैंसिंल की पेटीयों के नीचे स्कीम में 8 सफेद प्लास्टिक के कट्टों में मादक पदार्थ भरकर परिवहन किया जा रहा। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और तलाशी अभियान चलाई गई।

मामला दर्ज

इस दौरान महिन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक एमपी-43-जेडएफ-9102 की तलाशी लेने पर 01 क्विंटल 84 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया गया। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में की गई है जोकि मंदसौर जिले का रहने वाला हैं।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews