नीमच पुलिस को मिली सफलता, अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 1 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर ट्राली में पीले त्रिपाल से ढक्कर 3 काले प्लास्टिक के कटटो में भरकर डोडाचुरा का परिवहन किया जा रहा।
shahdol News

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 1 तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से एक ट्रैक्टर ट्राली भी जब्त की गई है। जिसपर अपराध क्रमांक 223/24 धारा 8/15 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर ट्राली में पीले त्रिपाल से ढक्कर 3 काले प्लास्टिक के कटटो में भरकर डोडाचुरा का परिवहन किया जा रहा। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 45 किलो ग्राम डोडाचुरा जब्त किया। साथ ही मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नीमच, कमलेश सारडा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews