नीमच पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 2 बदमाशों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, 3 फरार, तलाश जारी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रतनगढ़-सिगोली राजमार्ग के घाट पर मटन बिक्री की दुकान के पास मारुति सुजुकी में पांच व्यक्ति आए हैं, जिनके पास देसी कट्टे और राउंड है। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर...
indore crime news

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में अपराधों की संख्या हमने का नाम ही नहीं ले रही। आए दिन ऐसी घटना सुनने को मिलती है, जब पुलिस को एक-से-बढ़कर-एक अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सफलता हाथ लगती है। इसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब डकैती की योजना बनाते हुए बदमाशों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली गई है। साथ ही, आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि इसमें शामिल अन्य 3 आरोपियों की भी तलाश जारी है।

रतनगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला रतनगढ़ थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा चोरी, लूट, डकैती जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसका पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया और एसडीओपी जावद निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बी.एस. गौरे को ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रतनगढ़-सिगोली राजमार्ग के घाट पर मटन बिक्री की दुकान के पास मारुति सुजुकी में पांच व्यक्ति आए हैं, जिनके पास देसी कट्टे और राउंड है। जिन्होंने पेट्रोल पंप पर डकैती डालकर रुपए लूटने की योजना बनाई है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। इस दौरान तीन व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, तो वहीं दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों की पहचान नीरज उम्र 24 साल, तो वहीं दूसरे आरोपी की पहचान निखिल उम्र 23 साल के रुप में की गई है। वहीं, मौके से फरार आरोपियों की पहचान दिलीप, राजकुमार और विशाल शर्मा के रुप में हुई है, जो कि यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने कोटा राजस्थान के पास से घातक हथियार देशी कट्टा दिखाकर लूटी गई एक सिल्वर रंग की मारुति सुजुकी कार, एक देशी क‌ट्टा, 5 जिन्दा कारतूस, एक बारा बोर देशी कट्टा, 2 जिन्दा कारतूस, जिनकी कीमत लगभग 40 हजार बताई जा रही है, सहित कुल 11,40,000 रुपये के मोबाइल जब्त किए गए हैं। फिलहाल, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

नीमच, कमलेश सारड़ा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews