Neemuch News: पुलिस ने अवैध डोडाचूरा के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के पास से डोडाचूरा के साथ एक बाइक एमपी 44 एमएम 4794 को भी जब्त कर लिया है।
Neemuch

Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में पुलिस ने अवैध डोडाचूरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने अवैध डोडाचूरा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को 28 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत ढ़ाई लाख रूपए से ज्यादा की बताई जा रह है।

मुखबिर से मिली सूचना

नीमच जिले के जीरन थाना प्रभारी मनोज जादौन ने बताया की शुक्रवार को मुखबिर से अवैध डोडाचूरा को लेकर सूचना मिली थी। वहीं, मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने चीताखेड़ा जीरन तिराहा बालाजी मंदिर के सामने आम रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान तीन आरोपियों को 28 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा बरामद डोडाचूरा की कुल कीमत बाजार में तकरीबन 2 लाख 80 हजार रूपए बताई जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में विजयदास पिता शंकरदास बैरागी उम्र 21 साल, अजयसिंह पिता भारतसिंह सिसोदिया उम्र 27 साल और राजेंद्र सिंह पिता मनोहर सिंह राजपूत निवासी बरखेड़ा गुर्जर थाना जीरन जिला नीमच शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से डोडाचूरा के साथ एक बाइक एमपी 44 एमएम 4794 को भी जब्त कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट क धारा 8/15, 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिसके बाद उनकी पुलिस रिमांड लेकर आगे की जांच पड़ताल की जाएगी।

अवैध डोडाचूरा के साथ तीन आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक मनोज सिंह जादौन और थाना जीरन की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews