नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

arrest

Neemuch News : नीमच सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जहां दो अलग-अलग स्थान पर हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दो मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 32,790 रुपए नगद राशि जब्त की गई है। जिससे शहरभर के अन्य जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, सभी आरोपियों से पुछताछ की जा रही है।

मुखबिर से मिली थी सूचना

बता दें कि नीमच सिटी टीआई योगेन्द्रसिंह सिसौदिया व सिटी पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और दोनों जगहों के लिए योजनाबद्ध तरीके से रवाना हुई। जिसके बाद मारु वेयर हाउस मालखेडा रोड के पिछे हारजीत का दांव लगाकर ताश पत्ती से जुआ खेलते 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें राकेश अग्रवाल निवासी नीमच, अनिल अग्रवाल निवासी नीमच, अंतिम सोनी निवासी नीमच को पकड़ा गया। जिनके खिलाफ अपराध क्र. 517/23 धारा, 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिनके पास से कूल 52 ताश के पत्ते व 6040 रुपये नगदी जब्त किये गए हैं।

दरअसल, शहर में इन दिनों अपराधों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। पुलिस इसे लेकर अलर्ट मोड पर है। चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद ऐसे लोगों के हौसले बुलंदियों पर हैं और बिना किसी खौफ के वो ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया करते हैं। हालांकि, पुलिस भी तत्परता के साथ कार्रवाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews