नीमच पुलिस ने डोडाचूरा का परिवहन करते आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 फरार, तलाश जारी

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। फिलहाल, पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपी की भी तलाश जारी है।
नीमच पुलिस ने डोडाचूरा का परिवहन करते आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 फरार, तलाश जारी

Neemuch News : मध्य प्रदेश का नीमच जिला क्राइम को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। यहां आए-दिन बदमाशों, चोरों या फिर तस्करों द्वारा अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। पुलिस भी आए दिन छापेमार कार्रवाई करती रहती है, जिसमें उन्हें सफलता भी हाथ लगती है। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस ने मादक पदार्थ डोडाचुरा के अवैध परिवहन में बड़ी सफलता हासिल की है। साथ ही मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आइए विस्तार से जानते हैं यहां…

जावद थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला जावद थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन से डोडाचूरा का अवैध परिवहन किया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान जावद-सुवाखेड़ा कुण्डला रोड पर घेराबंदी की गई। इस दौरान वाहन क्रमांक RJ 24 GV 0445 बोलेरो की तलाशी लेने पर 860 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी कुल कीमत ₹9,620,000/- बताई जा रही है।

थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने मामले को लेकर बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय चेनाराम के रुप में की गई है, जो कि पातो की वासनी, थाना बावड़ी खेड़पा, जिला जोधपुर, राजस्थान का निवासी है। वहीं, फरार आरोपी की पहचान राहुल के रुप में की गई है, जो कि रड़ी लासुर, थाना जावद, नीमच का रहने वाला है। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। टीआई ने आगे बताया कि आरोपी जावी, लासुर नेवड, पालराखेडा, महेशपुरिया, मोरका, कुण्डला, खोर के रास्ते होते हुए जोधपुर की तरफ डोडाचुरा लेकर जा रहा था।

इसका रहा अहम योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। फिलहाल, पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपी की भी तलाश जारी है।

नीमच, कमलेश सारड़ा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews