Neemuch News : फरार वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

arrest

Neemuch News : नीमच में पुलिस के ओर से जिले भर में तमाम अपराधों में फरार वारंटियों के खिलाफ धरपकड़ मुहिम चलाई जा रही है। जिसके चलते एक ही रात में पुलिस द्वारा कॉबिंग गशत के दौरान जिले में 60 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक तरह से फरार वारंटियों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी गई।

यह है कार्रवाई

बता दें कि पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कॉम्बिंग गश्त कर गश्त के दौरान अधिक से अधिक वारंटियों की धरपकड़ के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक पी. एस. परस्ते, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रामतिलक मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा यशस्वी शिन्दे के मार्गदर्शन में जिलें के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा 1 जून की रात्रि कॉम्बिंग गश्त के दौरान वारंटियों की तलाश उनके निवास स्थान एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर जाकर 27 स्थाई वारंट एवं 33 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा है।

गौरतलब है कि इस प्रकार कुल 60 वारंटियों को गिरफ्तार कर तामील किये गये है। फरार वारंटियों की धरपकड भविष्य में लगातार जारी रहेगी।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews