Neemuch News: नीमच पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर रुपए वसूलने वाले गिरोह का किया खुलासा, पढ़ें पूरी खबर

RAILWAY FRAUD

Railways issues alert regarding fake phone

Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच में फर्जी रजिस्ट्री से लेकर फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर रुपए ऐंठने वाले गिरोह का नीमच सिटी पुलिस ने खुलासा किया है। यह गिरोह पिछले कुछ सालों से नीमच, मंदसौर सहित राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में लोगों को प्लॉट व खेत सस्ते दामों पर दिलाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर रुपए वसूलते हैं और गायब हो जाते हैं। गिरोह का मुख्य आरोपी बंशी बंजारा सावन कुंड का निवासी है। जिसने लोगों के साथ धोखाधड़ी के लिए पूरी गैंग बनाई और फर्जी कामों को अंजाम दिया। सिटी थाने पर प्रकरण दर्ज होने के बाद मुख्य सरगना बंशी बंजारा फरार हो गया। गैंग के सदस्य कालू निवासी पिपलोन से पूछताछ जारी है जो कि प्रतापगढ़ जिले में सक्रिय है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

फरियादी को हुआ शक

दरअसल, फरियादी मुकेश जयप्रकाश की शिकायत पर सिटी थाने पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। बता दें जयप्रकाश से एक जमीन बेचने के संबंध में बंशी बंजारा ने संपर्क किया। करीब 75 लाख रुपए में जमीन का सौदा तय हुआ और बाद में जमीन की रजिस्ट्री करवा दी लेकिन जब किसान क्रेडिट कार्ड की राशि बैंक में जमा कराई तो पता करवाई, उसका आधार कार्ड बैंक रिकॉर्ड से नहीं मिला। जिसके बाद फरियादी को शक हुआ कि फर्जी तरीके से रजिस्ट्री तैयार की गई है।

पुलिस ने दी जानकारी

वहीं, पुलिस ने जांच में पाया कि बंशी बंजारा ने नकली व्यक्ति को रजिस्ट्रार कार्यालय में खड़ाकर रजिस्ट्री करवाई और 75 लाख रुपए हड़प लिए हैं। पुलिस ने पड़ताल के बाद आरोपी बंशी बंजारा, प्रहलाद राज्यों के थानों से जानकारी मांगी है। मामले को लेकर सिटी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, गिरोह का मुख्य सरगना बंशी बंजारा है और गिरोह के सदस्य नीमच के अलावा मंदसौर तथा सरगना में सक्रिय है।

लोग झांसे में ना आएं

ऐसे फ्रॉड लोगों के झांसे में न आए। जिन भी लोगों के साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। वे पुलिस थाने में आवेदन दें। जिसपर पुलिस कार्रवाई करेगी। बंशी बंजार पर पूर्व में रासुका लगाई थी, उसकी तलाश जारी है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews