टोयोटा शोरूम पर हुई चोरी का नीमच पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

neemuch

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में बीते दिनों सिटी थाना क्षेत्र में महू रोड़ स्थित टोयोटा शोरूम पर रात में ताले तोड़कर दो कार चोरी करने के मामले में नीमच सिटी पुलिस ने चोरी का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई कार सहित 31 लाख रु का सामान जब्त किया है।

क्या है मामला

बता दें कि 11 दिसम्बर को सुबह कर्मचारी शोरूम पर पहुंचे तो देखा शोरूम के पीछे का गेट का ताला व गेट टूटा हुआ है। शोरूम के आगे का शटर को खोलकर देखते शोरूम में से 02 नई कार नहीं थी जो कोई अज्ञात बदमाश शोरूम से चुरा कर ले गया। शातिर बदमाशों के द्वारा घटना से पहले शोरूम की विद्युत कनेक्शन काट दिया था। जिससे कि शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कि रिकार्डिंग न हो सकी। जिस पर थाना नीमच सिटी में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस खुलासे में सामने आया कि इन आरोपियों के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में चोरी के प्रकरण दर्ज है और यह शातिर चोर थे जो शोरूम से नई गाड़ियां चोरी करते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने उज्जैन, इंदौर, भोपाल से चोरी करना कबूल किया है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”895289891″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews