
Neemuch News : मध्यप्रदेश का नीमच जिला हमेशा ही चर्चा का विषय बना रहता है। आएदिन यहां पुलिस अवैध तस्करों का भांडाफोड़ करती है। इसी कड़ी में एक बार फिर पुलिस ने 2 किलो 160 ग्राम अफीम के साथ एक NRI सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, रतनगढ थाना के सहायक उप निरीक्षक कैलाश राठौड को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक ग्रे रंग की मारुति स्वीफ्ट कार में अवैध अफीम का परिवहन किया जा रहा है। जिसमें यूपी 16 एएस 2205 नम्बर की प्लेट लगी है। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी शिवकुमार यादव के नेतृत्व में नीमच-सिंगोली के रास्ते पर नाकाबंदी कर कार की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को ड्रायवर वाली सीट के पास वाली सीट के नीचे बने गुप्त चेम्बर में 4 प्लास्टिक की थैलीयों में भरी हुई कुल 2 किलो 160 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौकास्थल से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुछताछ जारी
वहीं, पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ अपराध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया। साथ ही, तीनों से कड़ाई से पुछताछ की जा रही है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

