
Neemuch News : नीमच जिले की पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, मनासा पुलिस ने उपनिरीक्षक निलेष सोलंकी के नेतृत्व में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 44-44 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। साथ ही, 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इस कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम प्रआर प्रदिप तिवारी, प्रआर जितेन्द्र राडोदिया की सराहनीय भुमिका रही। आइए विस्तार से जानें…
पहली कार्रवाई
बता दें कि प्रआर प्रदिप तिवारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कोटडा बनी रोड पर एक व्यक्ति दो केन में हाथ भट्टी की कच्ची शराब लेकर
जाने वाला है। जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और मौके पर पहुंचे, जहां आरोपी आरोपी की तलाशी ली गई। जिसके पास से 44 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
दूसरी कार्रवाई
वहीं, पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई प्रआर जितेन्द्र राडोदिया द्वारा की गई। दरअसल, उन्हें भी मुखबिर द्वारा ये जानकारी मिली थी कि मुखबिर से सूचना दुरगपुरा बनी रोड पर एक व्यक्ति दो केन में हाथ भट्टी की कच्ची शराब लेकर खड़ा है। जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और मौके पर पहुंचे, जहां आरोपी आरोपी की तलाशी ली गई। जिसके पास से 44 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

