
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने 44 क्विंटल 15 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जप्त किया है। इसके साथ ही मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि डोडाचूरा की कीमत लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है। जिसका परिवहन ट्रक से किया जा रहा था। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि चौराहा नयागांव पर ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा का परिवहन किया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और नीमच-निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन सीसीआई चौराहा नयागाँव पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान नीमच से पंजाब की ओर जाने वाले ट्रक क्र. पीबी-10-डीजेड-4860 को हमराह फोर्स की मदद से रोका गया। जिसकी जांच करने पर उसमें काले और सफेद रंग के 211 कट्टों में कुल 44 क्विंटल 15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा पाया गया।
कार्रवाई जारी
मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया, जिनकी पहचान सिमरन जीत सिंह उम्र 23 साल निवासी ग्राम ठठीखारा, जिला तरणतारण (पंजाब), जबकि दूसरे की पहचान गुरूसेवक सिंह उम्र 29 साल निवासी ग्राम ठठिया माहंता, जिला तरणतारण (पंजाब) के रुप में की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया और उनके खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”960234587″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

