
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से 2 क्विंटल 5 किलोग्राम डोडाचूरा छिलका जब्त किया गया है। फिलहाल, उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही उससे पूछताछ जारी है।
मुखबिर से मिली सूचन
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक बोलोरो में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। जिसपर पुलिस ने टीम का गठन किया और मुकबीर के बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां सरवानिया – मेलानखेडा रोड पंचमुखी बालाजी मंदिर आंकली तिराह पर नाकाबन्दी कर सफेद रंग की बोलेरो पिकअप एमपी 43 जी 4451 से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। जिसे रोककर तलाशी लेने पर प्लास्टिक के काले रंग 8 कट्टे, सफेद रंग के 3 कट्टे, 2 क्विंटल 5 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलका बरामद हुआ। जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई जा रही है।
पूछताछ जारी
वहीं, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान गोरीशंकर उर्फ रोशन, पिता कचरूलाल कुशवाह, उम्र 30 साल निवासी चपलाना थाना मनासा के रूप में की गई है। फिलहाल, उसकी बोलरो सहित बाकी की चीजें भी जब्त कर ली गई है। इस मौके पर चौकी प्रभारी सरवानिया एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

