बिजली सब्सिडी के मामले में छठे स्थान पर नीमच, 1 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को मिला लाभ

बिजली सब्सिडी के मामले में छठे स्थान पर नीमच, 1 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को मिला लाभ

नीमच, कमलेश सारड़ा। बिजली की सब्सिडी लेने में हम संभाग में दूसरे नंबर पर है। बिजली कंपनी ने पिछले 30 दिन में संभाग में 13 लाख उपभोक्ताओं को बिजली पर सब्सिडी दी। इसमें जिले के 1.27 लाख उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाया और बिजली पर सब्सिडी ली। संभाग में पहले नंबर पर उज्जैन और तीसरे नंबर पर मंदसौर और देवास रहे है वहीं नीमच (Neemuch) शहर का छठें स्थान पर रहा।

बिजली कंपनी ने गृह ज्योति योजना चला रखी है। इसमें कंपनी द्वारा बिजली पर सब्सिडी दी जाती है। 30 दिन में अधिकतम 150 यूनिट खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट तक 100 रुपए में बिजली दी जाती है। 150 यूनिट तक की खपत वाले उपभोक्ता इसके दायरे में आते हैं। 30 दिन में 150 यूनिट और औसत प्रतिदिन 5 यूनिट अधिकतम खपत वाले उपभोक्ता ही इस योजना के लिए पात्रता रखते हैं। उज्जैन संभाग में 13 लाख उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाया। योजना में बिजली कंपनी ने 59 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी है।

Must Read- डकैती की योजना बनाते हुए गिरोह को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और अन्य हथियार किए बरामद

मालवा और निमाड़ के 31.60 लाख उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ बिजली कंपनी के एमडी अमित तोमर ने बताया गृह ज्योति योजना के तहत मालवा और निमाड़ में एक माह के दौरान 31.60 लाख घरेलू उपभोक्ता लाभान्वित हुए है। इन उपभोक्ताओं को 141 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी है। कंपनी क्षेत्र के लगभग 84 फीसदी उपभोक्ता इस योजना के तहत लाभान्वित हुए है।

जिलों में भी 1.27 लाख उपभोक्ताओं को पात्रता अनुसार एक रुपए यूनिट की दर से प्रथम 100 यूनिट तक बिजली प्रदान की गई है। योजना के क्रियान्वयन में दैनिक पांच यूनिट खपत की पात्रता आती है। तीस दिन में 150 यूनिट से ज्यादा खपत आने पर माह विशेष के लिए पात्रता समाप्त हो जाती है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार कंपनी के कर्मचारी, अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं से योजना लाभ के संबंध में फीडबैक भी लिया जा रहा है।

कहां कितने उपभोक्ताओं को मिली बिल में सब्सिडी –

1- उज्जैन 2.96 लाख

2-रतलाम 2.37 लाख

3- मंदसौर 2.17 लाख

4- देवास 2.17 लाख

5- शाजापुर 1.32 लाख

6- नीमच 1.27 लाख

7 आगर 82 हजार

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews