जबरन धर्म परिवर्तन मामला : पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

जबरन धर्म परिवर्तन मामला : पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

नीमच,कमलेश सारडा। मध्यप्रदेश के नीमच (neemuch) जिले में जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला प्रकाश में आया है, एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े…MP News: MBBS के बाद इंजीनियरिंग और बाकी पढ़ाई भी हिन्दी में कराएगी मध्यप्रदेश सरकार

क्रिश्चियन युवती ने पुलिस को बताया कि उसका पूर्व में जिस व्यक्ति से विवाह हुआ था उसके एक बेटा है, लेकिन अनबन के कारण वह अलग होकर अपनी मां के पास रहने लगी, बाद में रोजगार की तलाश के दौरान वह मुस्लिम युवक के संपर्क में आई, दोनों निम्बाहेडा में रहने लगे इस बीच युवक की मां को जब यह पता चला तो उसने दोनों को बुलाकर निकाह पढ़वा दिया, युवती का कहना है कि उस समय ही उसने अपना धर्म परिवर्तन नहीं करने की बात कही लेकिन उसके बाद उसे पति व उसके परिवार ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की, नहीं मानने पर मारा पीटा गया।

यह भी पढ़े…MP : शासकीय ग्रामीण योजनाओं के बेहतर प्रदर्शन में भोपाल अव्वल, इंदौर दूसरे स्थान पर काबिज, जाने अपने जिले का हाल

पीड़िता ने इस मामले मे एसपी सुरजकुमार वर्मा को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई, एसपी के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी द्वारा प्रकरण की जांच कर जबरन धर्मांतरण करवाने और इस षड्यंत्र में शामिल दो महिलाओं सहित दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, तीन आरोपियों को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”692766765″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews