नीमच: रेत माफिया ने किया पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार, कार्रवाई की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन

रेत माफिया द्वारा संविधान के चौथे स्तंभ के साथ की गई बदसलूकी और धमकी को गंभीरता से लेकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर...
नीमच: रेत माफिया ने किया पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार, कार्रवाई की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक खबर सामने आई है, जहां रेत माफियाओं द्वारा पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी करने और धमकी देने को लेकर पत्रकारों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही रेत माफियाओं पर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं, एसपी अंकित जायसवाल ने मुद्दे को गंभीरता से सुनते हुए जिला कलेक्टर के साथ समन्वय बिठाकर ऐसे रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

रेत माफिया ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी

दरअसल, बुधवार को अवैध रेत परिवहन और भंडारण को लेकर कलेक्टर के निर्देशों पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की गई थी। इस दौरान पत्रकार द्वारा मौके पर कवरेज किया जा रहा था। तभी शाम करीब 5 बजे स्कीम नंबर 34 में जब रेत के ढेर हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, तब वहां मौजूद पत्रकारों से रेत माफिया आशीष द्वारा कहा गया कि जितने फोटो लेने हैं ले लो, जितनी खबरें छापनी हो छाप लो… तुम पत्रकारों से मैं बिल्कुल नहीं डरता, मैं पुलिस को अपनी जेब में रखता हूं। अभी थोड़ी देर पहले पुलिस को 50 हजार देकर आया हूं और ध्यान रखना तुम पत्रकारों से तो मैं चुन-चुन कर बदला लूंगा। तुम नहीं जानते मेरे ट्रक डंपर मुख्य मार्गों पर चलते हैं, किसी भी दिन कोई अनहोनी तुम लोगों के साथ हो सकती है।

SP को सौंपा ज्ञापन

जिसके बाद पत्रकारों ने एकजुट होकर एसपी अंकित जायसवाल को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही रेत माफिया द्वारा संविधान के चौथे स्तंभ के साथ की गई बदसलूकी और धमकी को गंभीरता से लेकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान पत्रकार हरीश अहिर, कपिल सिंह चौहान, विष्णु परिहार, संजय यादव, पंकज श्रीवास्तव, भारत सौलंकी, मनीष बागड़ी, विश्व देव शर्मा, राकेश मालवीय, मनीष कौशल, महैश जैन, प्रितेश सारडा, बबलू किलोरिया, दीपक खताबिया, अफजल कुरैशी, पंकज मेनारिया, पवन शिंदे, अविनाश जाजपुरा, शैतान कच्छावा, राहुल मेघवाल, इमरान खान, प्रवीण गोस्वामी, आशीष बंग, विनोद गोठवाल, कुनाल मारु, मौनु सोनी, राहुल परिहार सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।

नीमच, कमलेश सारड़ा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews