नीमच SDM ने पटाखा गोडाउन का किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्‍यवस्‍था में कमी के चलते गोदाम सील

नीमच SDM ने पटाखा गोडाउन का किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्‍यवस्‍था में कमी के चलते गोदाम सील

Neemuch News : नीमच कलेक्‍टर दिनेश जैन के निर्देशन एवं SDM जावद के नेतृत्‍व में राजस्‍व विभाग की टीम ने सुवाखेडा गांव में चौरसिया पटाखा गोडाउन का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान गोडाउन की सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर्याप्‍त नहीं पाया गया। साथ ही विस्‍फोटक सामग्री का स्‍टॉक पंजीयन उपलब्‍ध नहीं होने पर तहसीलदार यशपाल मुजाल्‍दा द्वारा गोडाउन को सील कर दिया गया है।

कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

कलेक्‍टर द्वारा जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए है कि वे अपने क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्रीयों और विस्‍फोटक गोदामों का निरीक्षण करें। साथ ही सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम और वैधानिकता सुनिश्चित करें- राजकुमार हलदर, SDM, जावद

नीमच, कमलेश सारडा
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews