सीएम के आदेश पर नीमच SDM सस्पेंड, कोरोना को लेकर पर्याप्त इंतजाम न करने पर कार्रवाई

MP

नीमच/श्याम जाटव

नीमच (neemuch) जिले के जावद उपखण्ड के तत्कालीन एसडीएम दीपक चौहान (SDM Deepak chauhan) को बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh vhauhan) के आदेश के बाद कमिश्नर उज्जैन आनंद शर्मा ने सस्पेंड (suspend) कर दिया है। बताया जा रहा है जावद क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या ज्यादा होने और रोकथाम के लिये पर्याप्त इन्तजाम नही करने की वजह से सीएम द्वारा जावद एसडीएम चौहान को सस्पेंड किया गया है।

वहीं बुधवार को कोरोना का बड़ा विस्फोट (corona blast) हुआ है। बुधवार रात 8 बजे जिले से भेजे संदिग्धों के कोरोना जांच सैंपलों में से 60 लोगाें की रिपोर्ट आई जिसमें 33 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। इन नए संक्रमितों में 25 जावद शहर, 7 उम्मेदपुरा व 1 काछी मोहल्ला मनासा से नया मरीज मिला है। इसके साथ ही जिले में काेरोना पॉजिटिव का आंकडा 150 तक पहुंच गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews