देश पर मर मिटने वालो के लिए नीमच के सिंहल डॉक्टर की अच्छी पहल, पढ़े पूरी खबर

देश पर मर मिटने वालो के लिए नीमच के सिंहल डॉक्टर की अच्छी पहल, पढ़े पूरी खबर

नीमच, कमलेश सारडा। देश पर मर मिटने वाले सीआरपीएफ के जवानों के लिए नीमच (Neemuch) के डॉक्टर दीपक सिंहल (doctor deepak singhal) की अनूठी पहल की है। डॉक्टर दीपक सिंहल हड्डी रोग वेशेषज्ञ है। इनके हॉस्पिटल में आने वाले सीआरपीएफ के जवानों से यह परामर्श शुल्क नही लेते है।

यह भी पढ़े…Facial Hair: इन घरेलु वैक्स से पाए फेशियल हेयर से छुटकारा, ये है टिप्स

डॉक्टर दीपक का कहना है कि सीआरपीएफ के जवान देश के आतंकवादी व नक्सलवादी प्रभावी क्षेत्रो में काम करते है। जब भी देश मे कोई आपदा आती है तो सब से पहले सीआरपीएफ के जवान वहां जाते है। इस लिए डॉक्टर सिंहल सीआरपीएफ के जवानों को निःशुल्क परामर्श देते है। और वह इसे सीआरपीएफ के जवानों के प्रति छोटा सा सेवार्थ कार्य बताते है।

[dgv_vimeo_video id=”738615209″]

यह भी पढ़े…लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर, जान जोखिम में डाल कर रास्ता पार कर रहे लोग

डॉक्टर सिंहल के अनुसार वह एक माह में करीब 100 जवानों का निःशुल्क परामर्श पर इलाज करते है। गौरतलब है कि नीमच सीआरपीएफ की जन्म स्थली है। ओर यहां पर जवानों को ट्रेनिंग दी जाती है। जिसके बाद ट्रेनिंग पूरी होने के बाद देश के अलग-अलग स्थानों पर जवानों को ड्यूटी के लिए भेजा जाता है। इस के अलावा भारतवर्ष के सीआरपीएफ के नीमच में रहते है इसलिये नीमच को मिनी भारत भी कहा जाता है।

[dgv_vimeo_video id=”738615387″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews