
नीमच, कमलेश सारडा। नीमच (neemuch) जिले की नवगठित नगर पालिका परिषद का पहला सम्मेलन भारी हंगामेदार रहा। सम्मेलन का आरंभ में कांग्रेस पार्षदों ने आमजन से जुड़ी समस्याएं जैसे पेयजल पाइप लाइन, सीवरेज लाइन, व खराब सड़कों का मुद्दा उठाया। इस बात पर कांग्रेस और भाजपा के पार्षद आमने-सामने हो गए। कांग्रेसी पार्षद व सीएमओ की बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने बार-बार हंगामे को शांत करने का प्रयास किया लेकिन कोई असर नहीं निकला। भारी हंगामे के बीच एजेंडा में शामिल सभी प्रस्तावों को पढ़ा गया और भाजपा पार्षदों ने पास-पास के रट लगा कर बहुमत के आधार पर सभी प्रस्ताव पारित कर दिया।
यह भी पढ़े…बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ Share Market, देखें Sensex और Nifty का हाल
[dgv_vimeo_video id=”750341466″]
बता दें कि इस मामले में कांग्रेस पार्षद योगेश प्रजापति, कविता मोनू लॉक्स, मनीषा ओम दीवान, सुमित्रा मुकेश पोरवाल, नसीम बानो, हरगोविंद दीवान, भारत सिंह अहीर आदि ने आरोप लगाया कि प्रस्ताव पर चर्चा और बहस किए बगैर ही भाजपा पार्षदों ने बहुमत का दुरुपयोग कर प्रस्ताव को पास कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”750340329″]
यह भी पढ़े…Indore: टॉय क्लस्टर में अधिकारियों की मनमानी, अपात्रों को आवंटित कर दिए प्लाट
[dgv_vimeo_video id=”750342144″]
इधर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि जनहित से जुड़े हैं सभी प्रस्ताव परिषद में पारित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षदों ने जो हंगामा किया वह परिषद की गरिमा के विपरीत था सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन पहले जिन विषयों को लेकर परिषद का सम्मेलन आयोजित किया गया था, उस पर चर्चा होना चाहिए न कि हंगामा करना था।
[dgv_vimeo_video id=”750340704″]
