
Neemuch News : नीमच के विकास अध्याय में एक और सुनहरा पन्ना जुड़ने जा रहा है। जिसके अंतर्गत, हवाई पट्टी बाउंड्रीवाल एवं डामरीकरण सहित इसका विस्तार किया जा रहा है। जिसके लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक दिलीप सिंह परिहार ने हिस्सा लेते हुए कुल 7 करोड़ 18 लाख की लागत का भूमिपूजन किया।
[dgv_vimeo_video id=”834634634″]
[dgv_vimeo_video id=”834634829″]
[dgv_vimeo_video id=”834635101″]
नई उड़ान भरेगा नीमच- विधायक
इस दौरान विधायक ने कहा कि नीमच की हवाई पट्टी अपने आप में कई इतिहास संजोए हुए हैं। इसके विस्तार एवं सौंदर्यीकरण से जिला विकास की गति में एक नई उड़ान भरेगा। आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा शहर विकास में अनेकों कार्य क्षेत्र में करवाए हैं।
औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण जहां हजारों लोगों को रोजगार देने का माध्यम बना है तो वहीं डबल इंजन की सरकार ने यहां केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत, ओवर ब्रिज, पायलट ट्रेनिंग सेंटर जैसी बहुआयामी योजनाओं को पटल पर लाकर विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। जिसके फलस्वरूप आने वाले समय में सीएम राइस स्कूल का भी निर्माण के लिए हम प्रयास करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”834633119″]
[dgv_vimeo_video id=”834633200″]
ये सभी रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमन्त हरित, मण्डल अध्यक्ष मोहन राणावत, संतोष चोपड़ा, नारायण खंडेलवाल, मनोहर सिंह सोलंकी, सुरेश नागदा,कोकु शर्मा, ऊदल प्रसाद हायरी, प्रताप सिंह शक्तावत सहित ग्रामीणजन अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

