
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सरकारी अस्पताल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेड पर मरीजों की जगह एक कुत्ता आराम से सोता हुआ नजर आ रहा है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों और वीडियो ने जावद के स्वास्थय व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
दरअसल, मामला जावद के सरकारी अस्पताल का है। हालांकि, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आवारा जानवरों का यहां जमावड़ा लगता रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भी सिविल अस्पताल में अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं।
आराम फरमाते दिखे कुत्ते
बता दें कि यह घटना जावद के विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के गृह क्षेत्र में हुई है। जहां एक तरफ मरीज बेड पर सोते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मरीजों के बदले बेड पर आवारा कुत्ते सोए हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद राज्य का स्वास्थ्य विभाग भी सकते में आ गया है।
जांच का आश्वासन
पूरे मामले को लेकर प्रभारी डॉक्टर नितिन जैन ने बताया कि वह कल नीमच ड्यूटी पर थे। इसलिए वह पता करेंगे कि मामला क्या है। उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो कल रात की बताई जा रही है। वहीं, आम जनता का कहना है कि वार्ड के भीतर कुत्ते मौजूद होंगे और अगर उन्होंने किसी को काट लिया, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
[dgv_vimeo_video id=”1030267205″]
नीमच, कमलेश सारड़ा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

