नीमच में बढ़ते आंकड़ों के बीच राहत की खबर, 36 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

नीमच में बढ़ते आंकड़ों के बीच राहत की खबर, 36 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

नीमच/श्याम जाटव

कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच शनिवार को नीमच के चार कोविड केयर सेन्‍टर से 36 लोगों को पूरी तरह स्‍वस्‍थ होने पर डिस्‍चार्ज कर उन्‍हें घर भेजा गया। सिविल सर्जन डॉ.बी.एल. रावत व अन्‍य अधिकारियों ने कोविड केयर सेन्‍टर डाइट बालिका छात्रावास एवं कस्‍तूरबा गांधी बालिका छात्रावास नीमच सिटी से 20 लोगों को पूरी तरह स्‍वस्‍थ्‍य होकर, घर लौटने पर पुष्‍प वर्षा कर उनको शुभकामनाएं दी और उन्‍हें उनके घर जावद के लिए रवाना किया। इन सभी कोरोना योद्धाओं को अगले 7 दिन तक अपने घर में ही होम क्‍वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है। महिला बस्‍ती गृह नीमच एवं वात्‍सल्‍य भवन नीमच से शनिवार को जावद व उम्‍मेदपुरा के 16 लोगों को स्‍वस्‍थ्‍य होने पर डिस्‍चार्ज किया गया है। अब तक जिले में 196 लोग पूरी तरह से स्‍वस्‍थ्‍य होकर अपने घर लौट चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews