नीमच में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारी, गेहूं उपार्जन के पंजीयन केंद्रों का लिया जायजा

नीमच में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारी, गेहूं उपार्जन के पंजीयन केंद्रों का लिया जायजा

Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच में कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी नीमच, जावद एवं मनासा समेत अन्य अधिकारियों ने शनिवार को जिले के विभिन्न खरीदी केंद्रों पर पहुंचे। जहां उन्होनें किसान पंजीयन के कार्य का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पंजीयन केंद्रों पर किसानो के पंजीयन का कार्य सुचारू रूप से होना पाया गया है।

पंजीयन का कार्य

बता दें कि गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन का कार्य 5 मार्च एवं चना, मसूर, सरसों आदि उपज के उपार्जन के लिए पंजीयन का कार्य 10 मार्च तक किया जा रहा है। किसान पंजीयन का कार्य निर्धारित खरीदी केंद्रों पर किया जा रहा है।

कार्य का जायजा

एसडीएम मनासा पवन बारिया ने सेवा सहकारी समिति भाटखेड़ी हासपुर एवं कुकड़ेश्वर में किसान पंजीयन केंद्र का निरीक्षण किया। तहसीलदार नीमच मनोहर लाल वर्मा ने बघाना एवं कृषि उपज मंडी समिति नीमच में गेहूं उपार्जन के लिए करवाए जा रहे किसान पंजीयन कार्य का जायजा लिया। एसडीएम जावद शिवानी गर्ग ने जावद में किसानों के पंजीयन केंद्र का निरीक्षण कार्य किसानों के पंजीयन के कार्य की प्रगति का जायजा लिया व संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews