Neemuch News: रेड क्रॉस भवन में ऑनलाइन स्मार्ट क्लासेस का शुभारंभ, मूक बधिर बच्चों का भविष्य होगा उज्जवल

Neemuch News: रेड क्रॉस भवन में ऑनलाइन स्मार्ट क्लासेस का शुभारंभ, मूक बधिर बच्चों का भविष्य होगा उज्जवल

Neemuch News : नीमच कलेक्टर दिनेश जैन एडीएम नेहा मीना के प्रयासों से मूकबधिर बच्चों के लिए आज से रेड क्रॉस भवन में ऑनलाइन स्मार्ट क्लासेस का शुभारंभ किया गया। जिससे बच्चे कुछ अच्छा, नया सीख पाएंगे और मुख बधिर बच्चों के लिए कुछ नवाचार हो सकेगा। इसके अलावा, बच्चे पढ़ाई के साथ ही अपना रोजगार स्थापित कर सकेंगे और वह जीवन में आगे बढ़ सकेंगे।

भविष्य सवार सकेंगे बच्चे

इसी उद्देश्य को लेकर इंदौर से संचालित आनंद सर्विस सोसायटी के माध्यम से बच्चों को स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से पढ़ाई कराई जाती है। ज्ञानेंद्र पुरोहित और मोनिका पुरोहित के द्वारा मूकबधिर बच्चों को प्रशिक्षण स्मार्ट क्लासेस के माध्यम से दिया जाता है। यही नवाचार करते हुए नीमच में भी मूक बधिर बच्चों के लिए आज से स्मार्ट क्लासेस प्रारंभ कर दी गई है, जिससे अब बच्चे अपनी पढ़ाई कर सकेंगे और आगे भी शासकीय सर्विस प्राइवेट जॉब के लिए अपना भविष्य सवार सकेंगे।

रहेगा ये प्रयास

बता दें कि कुछ बच्चे साइन लैंग्वेज आदि से ज्यादा सीख चुके हैं। वह अपना नाम आसानी से बता सकते हैं क्योंकि वो ई कक्षा में पढ़ते हैं। यह सब बता सकते हैं। वहीं, जिला प्रशासन का यही प्रयास रहेगा कि इन बच्चों को किस प्रकार से आगे बढ़ाया जाए।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews