कोरोना योद्धा जन स्वास्थ्य रक्षकों का संगठनात्मक चुनाव संपन्न, केदारेश्वर में हुई बैठक

कोरोना योद्धा जन स्वास्थ्य रक्षकों का संगठनात्मक चुनाव संपन्न, केदारेश्वर में हुई बैठक

नीमच/ रामेश्वर नागदा

कोरोना काल में निशुल्क रूप से सेवाएं देने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी जन स्वास्थ्य रक्षकों का जिला स्तरीय संगठनात्मक चुनाव निर्विरोध रूप से केदारेश्वर में संपन्न हुआ।कई सालों से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले जन स्वास्थ रक्षक आज भी अपनी नियुक्ति को लेकर बाट जो रहे हैं।

विकट परिस्थितियों में हमेशा ही शासन का सहयोग करने वाले जन स्वास्थ रक्षक संगठन का चुनाव शिव नारायण गुर्जर जिला अध्यक्ष तथा नरेंद्र शर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें जिला टीम संरक्षक मदन लाल नायक, सुरेंद्र शेखावत तथा सत्यनारायण शर्मा के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए।

जिले के उपाध्यक्ष पद पर कुशल चौधरी, राधेश्याम धाकड़ तथा रामदयाल कारपेंटर, वही सचिव दशरथ सिंह सोनगरा, सह सचिव महानंद बैरागी, कोषाध्यक्ष नेपाल सिंह चुंडावत, महामंत्री प्रदीप कुमार पांडे, कैलाश चंद धाकड़, संगठन मंत्री किशोर दास बैरागी तथा जिला मीडिया प्रभारी मोहन नागदा सह मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में बबलू चौधरी को नियुक्त किया गया।

जिला प्रवक्ता पद पर मदन लाल मालवीय, जिला प्रचार मंत्री नवाब खान तथा जिला सलाहकार सदस्य के रूप में आशीष कुमार जोशी, अंतिम कुमार मोगरा, शैलेंद्र पवार, विनोद कुमार पाराशर, दशरथ कुमार गुर्जर आदि बनाए गए हैं।

सर्वसमिति से नीमच तहसील अध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह भाटी, जीरन तहसील अध्यक्ष पद पर रामलाल शर्मा को नियुक्त किया गया, सभी नियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश पदाधिकारी संगठन मंत्री हयात कुरेशी, प्रदेश प्रवक्ता जगदीश गुर्जर, प्रदेश संगठन मंत्री गिरीश शुक्ला और जिला अध्यक्ष शिव नारायण गुर्जर तथा जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा और नीमच जिले के सभी तहसील अध्यक्ष और बैठक में उपस्थित सभी जन स्वास्थ रक्षकओं की सहमति से नियुक्ति की गई।

जन स्वास्थ्य रक्षकों के द्वारा कोरोना महामारी में निशुल्क सेवाओं देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए भी राहत राशि भी इकठी की गई, तथा अधिक राशि के रूप में जिन्होंने दान की गई उनका सम्मान भी जिला टीम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के कई जन स्वास्थ रक्षक भी उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews