Neemuch: NDPS एक्ट मामले में फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला

Neemuch: NDPS एक्ट मामले में फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच में शुक्रवार की देर रात जावद थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुरिया में NDPS एक्ट मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस बल पकड़ने गई। जहां पर उपस्थित लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक एएसआई सहित एक पुलिसकर्मी घायल हो गए है। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रतनपुरिया निवासी जगदीश पिता गोमाराम बंजारा 45 वर्ष जो कि साल 2017 से एनडीपीएस एक्ट (धारा 8/15/29/25) के एक मामले में फरार चल रहा है। जिसके गांव में होने की सूचना पर पुलिस टीम ने जगदीश बंजारा के घर दबिश दी। इसी बीच जगदीश बंजारा, रोडमल, प्रेमबाई, दिलीप, शांतिलाल ने एकत्रित होकर पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे इस हमले में एएसआई वीरेंद्रसिंह बिसेन व आरक्षक हेमंत सिंह को हाथ और पैरों में चोट लगी है। केवल इतना ही नहीं पथराव के दौरान पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घटना के बाद जावद पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार करते हुए इनके खिलाफ भादवि की धारा 353, 336, 341, 186, 34 में मामला दर्ज किया, जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews