भंवर लाल जैन हत्या मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े MD ड्रग तस्कर, पूछताछ में हुआ ऐसा खुलासा पुलिस भी हैरान

नीमच,कमलेश सारडा। नीमच (neemuch) जिले के मनासा थाना में भंवर लाल जी जैन (bhanwar lal jain) की हत्या के प्रकरण मे पुलिस थाना प्रभारी मनासा कन्हैया लाल दांगी द्वारा प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी दिनेश कुशवाह पिता बोथलाल कुशवाह उम्र 38 वर्ष नि काछी मोहल्ला को (21 मई) सोमवार को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड लिया गया था। जिससे पुलिस रिमांड अवधि मे पूछताछ कर प्रकऱण के संबंध मे जानकारी ली गई। जिसमे उसके द्वारा प्रकरण का अपराध करना स्वीकार किया गया है।

यह भी पढ़े…MP: किसानों के लिए सरकार की बड़ी घोषणा, इस योजना के तहत घटाई गई परफॉर्मेंस गारंटी, मिलेगा लाभ

वही आरोपी दिनेश कुशवाह को अपराध के बाद मे उसके भाई राकेश कुशवाह पिता बोथलाल कुशवाह उम्र 35 वर्ष नि काछी मोहल्ला मनासा द्वारा आरोपी दिनेश कुशवाह को अपराध से बचाने के लिये छुपाया और गिरफ्तारी से बचाने के लिये उसको चचोर, सितामऊ मंदसौर आदि स्थानो पर भेज दिया गया। और उसको अपराध से बचाने का प्रयास भी किया गया। मगर आऱोपी दिनेश के भाई राकेश कुशवाह को भी अपराध मे आरोपी बनाया गया है।

यह भी पढ़े…Sarkari Naukari:- गुजरात मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जाने डीटेल

प्रकऱण मे विवेचना मे आये साक्ष्य के आधार पर प्रकरण मे आरोपी के भाई राकेश कुशवाह पिता बोथलाल कुशवाह उम्र 35 वर्ष नि काछी मोहल्ला मनासा को भी गिरफ्तार कर न्यायायल मे पेश किया गया है। जहां से दोनो ही आरोपियो को कनावटी जेल भेज दिया गया है।

प्रकरण मे म्रतक की पीएम रिपोर्ट आ चुकी है जिसमे पीएम रिपोर्ट से म्रतक के साथ मे मारपीट होकर घटना की पुष्ठी हुई है वही म्रत्यु का और स्पष्टीकरण जानने के लिये विसरा जांच हेतु fsl भेजा जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews