नीमच में 10वें गुरू श्री गुरूगोविंद सिंह जी की जयंती पर निकाला गया जुलूस, आतिशबाजी के साथ हुआ प्रसाद वितरण

नीमच में 10वें गुरू श्री गुरूगोविंद सिंह जी की जयंती पर निकाला गया जुलूस, आतिशबाजी के साथ हुआ प्रसाद वितरण

Neemuch News : सिख समाज के 10वें गुरूजी श्री गुरूगोविंद सिंह जी की जयंती पर आज नीमच शहर के प्रमुख मार्गों से नगर कीर्तन यानि जुलूस निकाला गया। जिसमें फूलों से सजी पालकी पर बाबाजी सवार थे। बता दें कि शहर के जैन भवर रोड स्थित अविनाश ग्रुप के सामने समाजसेवी अरूल अशोक गंगानगर द्वारा नगर कीर्तन का जोरदार आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया।

किया गया प्रसाद वितरण

जुलूस में सैकडों महिलाएं, पुरूष और बच्चे शामिल हुए, जिनपर अविनाश ग्रुप के दफ्तर से फूलों की बारिश की गई। वहीं, ऑफिस के सामने  प्रसाद के रुप में हलवा वितरित की गई। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर सहित उनके पुत्र अरूल अरोरा द्वारा सिख समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”902688202″]

17 जनवरी को भी होगा आयोजन

बता दें कि करीब 12 बजे गुरूद्वारे से नगर कीर्तन शुरू हुआ। इस दौरान बाबाजी जनता का हालचाल जानने के लिए निकल पड़े जोकि वीर पार्क रोड होते हुए फोर जीरो, टैगोर मार्ग, पुस्तक बाजार होते हुए वापस गुरूद्वारे पहुंचें, जहां जुलूस का समापन हुआ। वहीं, 17 जनवरी को भी गुरूद्वारे में सुबह से लेकर देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

नीमच, कमलेश सारडा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews